कैसे काम करता है हमारा शरीर? जानिए कोशिका, डीएनए और जीन के बारे में:

कोशिका, डीएनए और जीन



  • हमारा शरीर बहुत जटिल है, लेकिन उसकी शुरुआत एक बेहद छोटी इकाई से होती है – कोशिका (Cell)
  • इसी कोशिका के अंदर मौजूद होते हैं गुणसूत्र (Chromosomes), जिनमें छिपी होती है
  • डीएनए (DNA) की संरचना, और उसी DNA के भीतर होते हैं जीन (Genes)। ये चारों चीज़ें हमारे शरीर की पहचान, विकास, स्वास्थ्य और विशेषताओं के लिए जिम्मेदार होती हैं।

कोशिका क्या है?

  • कोशिका (Cell) जीवन की सबसे छोटी इकाई होती है। यह इतनी सूक्ष्म होती है कि इसे हम केवल माइक्रोस्कोप से ही देख सकते हैं। हर जीवधारी – चाहे वह एककोशिकीय जीव जैसे अमीबा हो या मनुष्य – कोशिकाओं से ही बना होता है।
  • कोशिका हमारे शरीर में विभिन्न कार्यों को करने के लिए बनी होती है। जैसे कुछ कोशिकाएं मांसपेशियों के निर्माण में मदद करती हैं, कुछ तंत्रिकाओं की तरह संदेश पहुंचाती हैं और कुछ रोगों से लड़ती हैं।

कोशिका के मुख्य अंग क्या होते हैं?

  • कोशिका झिल्ली (Cell Membrane): यह कोशिका की बाहरी परत होती है।
  • नाभिक (Nucleus): यह कोशिका का नियंत्रण केंद्र होता है, जिसमें DNA मौजूद होता है।
  • सायटोप्लाज्म (Cytoplasm): यह कोशिका के अंदर का तरल भाग है, जिसमें अन्य अंग तैरते हैं।
  • माइटोकॉन्ड्रिया: इसे "Powerhouse of the Cell" कहा जाता है क्योंकि यह ऊर्जा बनाता है।
  • पादप कोशिकाओं में कोशिका भित्ति (Cell Wall) और हरितकण (Chloroplast) भी होते हैं।

गुणसूत्र (Chromosomes) क्या हैं?

  • गुणसूत्र वे संरचनाएं हैं जो कोशिका के नाभिक में पाई जाती हैं और इनमें DNA और जीन मौजूद होते हैं। गुणसूत्र मनुष्य के शरीर की विकास प्रक्रिया और कार्यों को निर्देश देते हैं।

गुणसूत्र (Chromosomes) मुख्य तथ्य क्या हैं?

  • मनुष्य की प्रत्येक कोशिका में सामान्यतः 23 जोड़े (कुल 46) गुणसूत्र होते हैं।
  • इन 23 जोड़ों में से एक जोड़ा लिंग निर्धारण (sex determination) करता है: XX (महिला) और XY (पुरुष)।
  • प्रत्येक गुणसूत्र पर सैकड़ों से हज़ारों जीन पाए जाते हैं।

डीएनए (DNA) क्या है?

  • DNA का पूरा नाम Deoxyribonucleic Acid है। यह एक रासायनिक पदार्थ होता है जो शरीर की सभी आनुवंशिक जानकारी को संग्रहीत करता है।
  • DNA, दो लंबी श्रृंखलाओं से मिलकर बना होता है जो एक डबल हेलिक्स (Double Helix) की तरह दिखता है।

DNA के मुख्य कार्य क्या होते हैं?

  • यह शरीर की बनावट और कार्यों से संबंधित सूचनाओं को स्टोर करता है।
  • यह जीन के ज़रिए यह तय करता है कि हमारी आँखों का रंग क्या होगा, बाल सीधे होंगे या घुंघराले, त्वचा का रंग कैसा होगा आदि।
  • DNA ही पीढ़ी दर पीढ़ी विशेषताओं को आगे बढ़ाता है।

जीन (Genes) क्या होते हैं?

  • जीन DNA का एक छोटा हिस्सा होता है जो एक विशेष गुण (trait) को नियंत्रित करता है। प्रत्येक जीन में एक विशेष कार्य के लिए जानकारी होती है – जैसे इंसुलिन बनाने के लिए या शरीर की लंबाई तय करने के लिए।

जीन के बारे में तथ्य क्या होते हैं?

  • इंसान के शरीर में लगभग 20,000 से 25,000 जीन होते हैं।
  • जीन यह तय करते हैं कि कौन-सी प्रोटीन बनेगी और शरीर कैसे कार्य करेगा।
  • जीन हमें हमारे माता-पिता से मिलते हैं – आधे जीन माँ से और आधे पिता से।

इन चारों के बीच संबंध क्या होते हैं?

  • कोशिका सबसे बड़ी संरचना है जिसमें ये सभी चीजें मौजूद होती हैं।
  • कोशिका के नाभिक में गुणसूत्र होते हैं।
  • हर गुणसूत्र के अंदर DNA होता है।
  • DNA के छोटे-छोटे हिस्सों को जीन कहा जाता है।

इस तरह कोशिका → गुणसूत्र → DNA → जीन – यह एक श्रृंखला है जो जीवन के संचालन की आधारशिला है।



Comments

Popular posts from this blog

माता-पिता स्वस्थ फिर भी बच्चा बीमार? जेनेटिक कारण समझिए-

आनुवांशिक जानकारी क्या है और यह किसमें पाई जाती है?

डीएनए क्या है और इसका महत्व क्या है?