कोशिका क्या है? जीवन की सबसे छोटी इकाई की पूरी जानकारी;
कोशिका क्या है? कोशिका (Cell) जीवन की सबसे छोटी इकाई (smallest unit of life) है। यह इतनी छोटी होती है कि इसे हम साधारण आँखों से नहीं देख सकते, इसके लिए सूक्ष्मदर्शी (microscope) की जरूरत होती है। कोशिका ही हमारे शरीर और सभी जीवों की संरचना (structure) और कार्य (function) की मूल इका ई है। इसीलिए कोशिका को जीवन की इकाई (unit of life) कहा जाता है। कोशिका की खोज किसने की? कोशिका की खोज रॉबर्ट हुक (Robert Hooke) ने 1665 में की थी। उन्होंने कॉर्क (पेड़ की छाल) के पतले टुकड़े को सूक्ष्मदर्शी में देखा और उसमें छोटे-छोटे खाने जैसे स्ट्रक्चर देखे जिन्हें उन्होंने “सेल (cell)” कहा। उन्होंने इसे मधुमक्खी के छत्ते (honeycomb) जैसा बताया। कोशिका कितने प्रकार की होती है? संरचना के आधार पर: प्रोकैरियोटिक कोशिका (Prokaryotic Cell) इनमें संगठित नाभिक (nucleus) नहीं होता। जैसे – बैक्टीरिया। यूकैरियोटिक कोशिका (Eukaryotic Cell) इनमें स्पष्ट नाभिक होता है, जो झिल्ली से घिरा रहता है। जैसे – पादप (plant) और जन्तु (animal) कोशिकाएं। कार्य के आधार पर: कुछ कोशिकाए...